ब्रोकेन बेसिक्स: शेड्स ऑफ ट्रुथ

₹250.00

  • By: मनोज कुमार राव
  • ISBN: 9789376867806
  • Price: 250/-
  • Page: 63
  • Size: 5×8
  • Category: PHILOSOPHY / General
  • Language: Hindi
  • Delivery Time: 07-09 Days

Description

About The Book

“ब्रोकेन बेसिक्स: शेड्स ऑफ ट्रुथ” सत्य के बदलते स्वरूप को प्रस्तुत करने का एक प्रयास है, जहाँ बुनियाद दरक रही है। विभिन्न प्रसंगों और पात्रों के माध्यम से यह कथा बताती है कि व्यावहारिक दिखने के लिए हम चाहे कितने ही मुखौटे क्यों न पहन लें, यदि हमारी बुनियाद में खोट है या वह अंधी प्रतिस्पर्धा के कारण टूट रही है, तो यह जीवन के व्यापक परिप्रेक्ष्य में एक चेतावनी का संकेत है। इस पुस्तक का उद्देश्य नई पीढ़ी तक यही संदेश पहुँचाना है।

About The Author

लेखक मनोज कुमार राव की पहली पुस्तक, “यशोदा: एक स्वयंप्रभा स्त्री की वास्तविक कहानी”, को कश्मीर से कन्याकुमारी तक 14 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। नवी मुंबई में मिस इंडिया शिवानी जाधव ने उन्हें ‘ऑथर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया। गोवा में उन्हें ‘बेस्ट ऑथर’ और ‘गिफा’ पुरस्कार भी मिले। नई दिल्ली में आयोजित इंद्रप्रस्थ साहित्य सम्मेलन में मिज़ोरम के तत्कालीन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की उपस्थिति में उन्हें उनकी पुस्तक के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए गए।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बिजबनिया गाँव और बेतिया नगर के मूल निवासी मनोज कुमार राव ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। उन्होंने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और चौथी दुनिया, दैनिक जागरण, प्रभात खबर तथा दैनिक भास्कर जैसे समाचारपत्रों के लिए विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काम किया।

विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें कई बार सम्मानित किया है। उनकी दूसरी पुस्तक, “5 जून 1974… फायर”, भारत सहित 12 देशों में प्रकाशित हुई है और उसे अमेज़न तथा फ्लिपकार्ट पर पाँच सितारों की रेटिंग प्राप्त हुई है। इसके अलावा मनोज कुमार राव की तीसरी पुस्तक बीजबनिया (पुरानी जमीन.. नई फसल) को भी देश-विदेश के पाठकों ने सराहा है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “ब्रोकेन बेसिक्स: शेड्स ऑफ ट्रुथ”

Your email address will not be published. Required fields are marked *