रुद्राक्ष: दिव्य रहस्य (Rudraksh: Divya Rahasya)

399.00

  • By: Mohit Arya
  • ISBN: 9789376869398
  • Price: 399/-
  • Page: 174
  • Size: 6×9
  • Category: RELIGION / Hinduism / General
  • Language: English
  • Delivery Time: 07-09 Days

Description

About the Book

रुद्राक्ष अपने आप में अनेक रहस्यों और पहेलियों को समेटे हुए है—हर मुखी रुद्राक्ष का अलग प्रभाव, अलग ऊर्जा और अलग उद्देश्य बताया गया है। लेकिन इन मान्यताओं के पीछे छिपे सत्य को समझना उतना ही आवश्यक है जितना कि उसकी आस्था को स्वीकार करना।यह पुस्तक रुद्राक्ष के धार्मिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलुओं को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि पाठक को उस दिव्य अनुभूति से परिचित कराना है, जो रुद्राक्ष के स्पर्श मात्र से अनुभव की जा सकती है। चाहे आप साधक हों, शोधकर्ता हों या जिज्ञासु पाठक—यह पुस्तक आपको रुद्राक्ष के अद्भुत संसार की एक गहन और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाएगी।

About the Author 

लेखक एक अनुभवी आध्यात्मिक साधक, मार्गदर्शक और समाजसेवी हैं, जिन्हें अध्यात्म के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव प्राप्त है। अपने दीर्घ साधना और अभ्यास के माध्यम से इन्होंने न केवल आत्मिक ज्ञान अर्जित किया, बल्कि उसे समाज तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास भी किया है। योग और व्यक्तित्व विकास पर आधारित अनेक कार्यशालाओं का सफल आयोजन कर इन्होंने हजारों लोगों को संतुलित, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी है।लेखक का कार्यक्षेत्र केवल अध्यात्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, महिला कल्याण, आजीविका सशक्तिकरण और समुदाय आधारित पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ कार्य करते हुए इन्होंने विकास और जागरूकता को बढ़ावा देने का सतत प्रयास किया है।ये चर्चित एवं बेस्ट सेलिंग पुस्तक “बस्तर पर्यटन एवं समुदाय” के लेखक भी हैं, जो उनकी शोधपरक दृष्टि और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वर्तमान में लेखक आर्य वैदिक संस्थान के सह-संस्थापक के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे योग, क्रिस्टल, रुद्राक्ष और साउंड हीलिंग के माध्यम से लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।अपने अनुभव, ज्ञान और सेवा भाव के साथ लेखक का उद्देश्य प्राचीन वैदिक परंपराओं को आधुनिक जीवन से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोग आंतरिक शांति, ऊर्जा और जीवन के वास्तविक अर्थ को समझ सकें।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “रुद्राक्ष: दिव्य रहस्य (Rudraksh: Divya Rahasya)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *