Naari – Wah Kahani jo Janm se Pehle Shuru ho Jaati Hai | नारी – वह कहानी जो जन्म से पहले शुरू हो जाती है
₹549.00
- By: Kannan Dhanarajan
- ISBN: 9789376865666
- Price: 549/-
- Page: 318
- Size: 6×9
- Category: JUVENILE NONFICTION / General
- Language: Hindi
- Delivery Time: 07-09 Days
Description
About the Book
Nari is not just a book, but a sensitive attempt to understand the life of every daughter, sister, wife, mother, and every woman in India.
Why does a woman’s ordeal begin even before her birth? Why is there more worry than joy at the birth of a daughter? Why is discrimination created between boys and girls in childhood? Why is a daughter considered someone else’s property after marriage? Why is the work of a woman who manages the household not considered work? Why are working women’s success questioned? And why do women still have to struggle for their safety, respect, and identity in today’s modern India?
This book not only raises these questions but also attempts to understand the thinking behind them.
But this book is not just the story of women’s struggles.
The subsequent chapters also highlight the people and institutions who supported women: fathers, mothers, husbands, brothers, sisters, family, teachers, and society. It also provides examples of successful Indian women who, when given the opportunity, created history through their hard work.
This book is not the story of any one woman. This is the voice of every woman in India who has ever been silent, ever fought, ever broken, and then pulled herself together and moved forward. The purpose of this book is not to create distance between men and women, but to build a bridge of respect, equality, cooperation, and humanity. Because women need not just protection, but also the ability to live with dignity and fulfill their dreams. Give birth to a daughter, educate her, believe in her, and then see: she can change not only her future but the future of India. | नारी केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि भारत की हर बेटी, बहन, पत्नी, माँ और हर महिला के जीवन को समझने की एक संवेदनशील कोशिश है। एक नारी की परीक्षा उसके जन्म से पहले ही क्यों शुरू हो जाती है? बेटी के जन्म पर खुशी कम और चिंता ज्यादा क्यों होती है? बचपन में लड़के और लड़की के बीच अंतर क्यों पैदा किया जाता है? शादी के बाद बेटी पराया धन क्यों कहलाती है? घर संभालने वाली महिला के काम को काम क्यों नहीं माना जाता? कामकाजी महिला की सफलता पर सवाल क्यों उठते हैं? और आज के आधुनिक भारत में भी महिला को अपनी सुरक्षा, सम्मान और पहचान के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ता है? यह पुस्तक इन सवालों को केवल उठाती नहीं, बल्कि उनके पीछे छिपी सोच को समझने की कोशिश करती है। लेकिन यह पुस्तक केवल नारी के संघर्ष की कहानी नहीं है। इसके आगे के अध्याय उन लोगों और संस्थाओं को भी सामने लाते हैं जिन्होंने महिलाओं का साथ दिया पिता, माँ, पति, भाई, बहन, परिवार, गुरु और समाज। साथ ही भारत की उन सफल महिलाओं के उदाहरण दिए गए हैं जिन्होंने अवसर मिलने पर अपनी मेहनत से इतिहास रचा।
यह पुस्तक किसी एक महिला की कहानी नहीं है। यह भारत की हर उस महिला की आवाज है, जो कभी चुप रही, कभी लड़ी, कभी टूटी और फिर खुद को संभालकर आगे बढ़ी। इस पुस्तक का उद्देश्य पुरुष और महिला के बीच दूरी बनाना नहीं, बल्कि सम्मान, समानता, सहयोग और मानवता का पुल बनाना है। क्योंकि नारी को केवल सुरक्षित रखने की नहीं, सम्मान के साथ जीने और अपने सपनों को पूरा करने की जरूरत है। एक बेटी को जन्म दीजिए, उसे शिक्षा दीजिए,
उस पर विश्वास कीजिए और फिर देखिए, वह केवल अपना नहीं, पूरे भारत का भविष्य बदल सकती है।
About the Author
Kannan Dhanarajan is not just a writer, but a sensitive human being who has observed life’s struggles closely and transformed them into words. He was born in Kharagpur, West Bengal, and spent nearly four decades there. Today, he lives in Sambalpur, Odisha, pursuing his writing and social thinking.
He has learned life not just from books, but from the ground and real-life situations. Working in diverse settings, he has closely observed the lives of the poor, laborers, small businessmen, families, women, and the needy. This experience is the greatest strength of his writing.
He believes that a writer’s pen should not only be used to write words, but to awaken thought and compassion in society.
His writing focuses on humanity, women’s dignity, struggle, self-respect, social responsibility, and the lives of ordinary people.
But for Kannan Dhanarajan, books are not merely objects to be read. He also considers his books a medium of service.
He has dedicated 95% of the royalties from his book, “Shri Shri Solapuri Mata Ki Gaurav Gatha,” to the community and temple where he spent nearly 40 years of his life.
90% of the royalties from his book, “Humanity Sabsa Bada Dharma,” have been dedicated to serving the poor and old-age homes.
Similarly, 90% of the royalties from his book, “Nari,” have been dedicated to serving society and needy women. 50% of this amount has been dedicated to serving the poor and needy women, and 40% to serving the poor working-class women and old-age homes of Sambalpur.
For him, royalties are not just income from the book, but a helping hand to someone in need.
Kannan Dhanarajan believes that “we come empty-handed and go empty-handed, but if we leave a little light in someone’s life before we leave, that is the greatest earning of life.” His books not only raise questions for society, but also inspire reflection, understanding, and action.
His life journey from the soil of Kharagpur to Sambalpur has given him a deep conviction: “A person’s true identity is determined not by their wealth or position, but by their actions.”
Today, his pen is writing the dream of an India where daughters have opportunities, women receive respect, the poor receive support, the elderly receive a sense of belonging, and every person strives to make society a little better through their actions.
His pen is committed to: “As long as my pen continues to move, my words will strive to impact not just paper, but the hearts and minds of people and society.”
KANNAN DHANRAJAN
Writer | Social thinker | Advocate for humanity and women’s dignity | कन्नन धनराजन केवल एक लेखक नहीं, बल्कि जीवन के संघर्षों को करीब से देखने और उन्हें शब्दों में बदलने वाले संवेदनशील इंसान हैं। उनका जन्म खड़गपुर, पश्चिम बंगाल में हुआ और जीवन के लगभग चार दशक उन्होंने वहीं बिताए। आज वे संबलपुर, ओडिशा में रहते हुए अपनी लेखनी और सामाजिक सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने जीवन को केवल किताबों से नहीं, बल्कि जमीन और वास्तविक परिस्थितियों से सीखा है। अलग-अलग परिस्थितियों में काम करते हुए उन्होंने गरीब, मजदूर, छोटे व्यवसायी, परिवारों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के जीवन को करीब से देखा है। यही अनुभव उनकी लेखनी की सबसे बड़ी ताकत है।
उनका मानना है
लेखक की कलम केवल शब्द लिखने के लिए नहीं, बल्कि समाज में सोच और संवेदना जगाने के लिए होनी चाहिए।
उनकी लेखनी का केंद्र मानवता, नारी सम्मान, संघर्ष, आत्मसम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और आम इंसान का जीवन है।
लेकिन कन्नन धनराजन के लिए किताब केवल पढ़ने की वस्तु नहीं है। वे अपनी पुस्तकों को सेवा का माध्यम भी मानते हैं।
उनकी पुस्तक श्री श्री सोलापुरी माता की गौरव गाथा की 95% रॉयल्टी उन्होंने उस बस्ती और मंदिर के लिए समर्पित की है, जहाँ उनके जीवन के लगभग 40 वर्ष बीते।
उनकी पुस्तक मानवता सबसे बड़ा धर्म की 90% रॉयल्टी गरीब लोगों और वृद्धाश्रम की सेवा के लिए समर्पित है।
इसी तरह उनकी पुस्तक “नारी” की 90% रॉयल्टी समाज और जरूरतमंद महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित की गई है। इसमें 50% हिस्सा गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए तथा 40% हिस्सा संबलपुर के गरीब मजदूर वर्ग की महिलाओं और वृद्धाश्रम की सेवा के लिए समर्पित किया गया है।
उनके लिए रॉयल्टी केवल पुस्तक से होने वाली आय नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद तक पहुँचने वाली मदद है।
कन्नन धनराजन का विश्वास है कि
हम खाली हाथ आते हैं और खाली हाथ जाते हैं, लेकिन जाने से पहले अगर किसी के जीवन में थोड़ी-सी रोशनी छोड़ जाएँ, तो यही जीवन की सबसे बड़ी कमाई है।”
उनकी पुस्तकें समाज को केवल सवाल नहीं देतीं, बल्कि सोचने, समझने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा भी देती हैं।
खड़गपुर की मिट्टी से संबलपुर तक की उनकी जीवन-यात्रा ने उन्हें एक गहरा विश्वास दिया है
“इंसान की असली पहचान उसकी संपत्ति या पद से नहीं, उसके कर्मों से होती है।
आज उनकी कलम एक ऐसे भारत का सपना लिख रही है जहाँ बेटियों को अवसर मिले, महिलाओं को सम्मान मिले, गरीब को सहारा मिले, बुजुर्गों को अपनापन मिले और हर इंसान अपने कर्मों से समाज को थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश करे।
उनकी लेखनी का संकल्प है
जब तक मेरी कलम चलती रहेगी, मेरे शब्द केवल कागज पर नहीं, इंसान के दिल और समाज की सोच पर असर करने की कोशिश करते रहेंगे।
KANNAN DHANRAJAN
लेखक | सामाजिक चिंतक | मानवता और नारी सम्मान के पक्षधर








Reviews
There are no reviews yet.