अभी रास्ता बाकी है।

₹199.00

  • By: नेहा हठवाल
  • ISBN: 9788116105420
  • Price: 199/-
  • Page: 76
  • Size: 5×8
  • Category: SELF-HELP / General
  • Language: Hindi
  • Delivery Time: 07-09 Days

Description

About The Book

अभी रास्ता बाकी है।
ज़िंदगी तब नहीं ठहरती जब हम थक जाते हैं, बल्कि तब ठहरती है जब हम चलना छोड़ देते हैं।
नेहा हठवाल की यह संवेदनशील कृति लड़के के नज़रिए से स्वयं को वापस पाने और शून्यता से उम्मीद की ओर बढ़ने का एक खूबसूरत और प्रेरक सफर है। यह पुस्तक हर उस व्यक्ति को प्रेरित करेगी जो जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। जिन्होंने जीवन में अनेक बार ठोकरें खाई हैं, संघर्षों के बाद भी शून्य पर आकर खड़े हो गए हैं, हार और टूटन का सामना किया है, लेकिन फिर भी आगे बढ़ने और दोबारा शुरुआत करने का फैसला किया है।

About The Author

नेहा हठवाल राजस्थान के (सीकर) ज़िले में फतेहपुर शेखावाटी की रहने वाली है। उन्होंने चमड़िया विश्वविद्यालय से B.A. की डिग्री प्राप्त की है। हिंदी साहित्य जगत में उनकी रुचि हमेशा से ही रही, जिसका खूबसूरत परिणाम आज उनकी पहली साहित्यिक कृति ‘अभी रास्ता बाकी है’ रहा उन्होंने संवेदनाओं, जीवन के उतार – चढ़ाव, मन की उधेड़बुन और संघर्षों को अपनी कलम के जरिए बयां किया। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि हर पतझड़ को अंत नहीं समझना चाहिए, यह कृति उनके इसी गहरे दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच का परिणाम है। निरंतर प्रयास, बेहिसाब मेहनत और एक मस्त मलंग मिज़ाज़ – यही नेहा और उनके लफ़्ज़ों की असली पहचान है। हालांकि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वे एक दिन अपनी इस उपलब्धि को हासिल कर पाएँगी , लेकिन अपने दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से उनका सपना साकार हुआ।नेहा अपनी योग्यताओं का श्रेय अपने माता-पिता व भाई को देती है। जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे और उन्हें इस क़ाबिल बनाया एक लड़की होने के बावजूद सपनों और खुले आसमान को छूने की आज़ादी दी। उनका आशीर्वाद होने को वह अपना सौभाग्य मानती है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “अभी रास्ता बाकी है।”

Your email address will not be published. Required fields are marked *