वज़ीर: स्लेपनीर (Wazir: Sleipnir)

399.00

  • By: अनिमेष अनंत (Animesh Anant)
  • ISBN: 9789376861927
  • Price: 399/-
  • Page: 336
  • Size: 6×9
  • Category: FICTION / General
  • Language: Hindi
  • Delivery Time: 07-09 Days

Description

About The Book

ज़िंदगी वह शतरंज है जिस पर सियासत की बिसात हमेशा ही बिछी रहती है। जो यह नहीं जानता वह इसमें मोहरा बनता है, और जो जानता है, वह खिलाड़ी हो जाता है। लेकिन इस बिसात पर सबसे माहिर वह है जो मोहरों को भी शातिर खिलाड़ी में बदल देने की ताकत रखे।

‘स्लेपनीर’ एक ऐसी दुनिया की खिड़की खोलता है जहाँ हर मुस्कुराहट के पीछे एक चाल है और हर निर्णय के पीछे एक छिपा हुआ दाँव। अलंकृता, जो एक साधारण शिक्षिका की पहचान में संतुष्ट रहना चाहती थी, जल्द ही जान जाती है कि यहाँ ‘सम्मान’ मिलता नहीं है—उसे छीनना पड़ता है।

अपने वर्तमान को कसकर मुट्ठी में थामे वह अतीत की राख से एक नया भविष्य गढ़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन जीवन केवल मेहनत और प्रतिभा का खेल नहीं है—यहाँ सत्ता के अपने नियम होते हैं, महत्वाकांक्षा की अपनी भूख, रिश्तों की अपनी जटिलताएँ और मनुष्य के भीतर छिपी इच्छाओं की अपनी राजनीति। इस खेल में दृश्य गढ़े जाते हैं और परिस्थितियों को अपने हिसाब से मोड़ने का खेल खेला जाता है।

अलंकृता समझ चुकी है कि उसके युद्ध खत्म नहीं हुए, बल्कि और शातिर हो गए हैं। अब मैदानों में हथियार नहीं दिखते, बल्कि लोगों ने शब्दों का दामन थाम लिया है—शब्द, जिन्हें अपनी सहूलियत से हथियार या औज़ार बना लिया जाता है।

लेकिन क्या होता है जब गढ़ा गया दृश्य ख़ुद ही जीवित हो उठे और अपने कलाकार को चुनौती देने लगे?

‘सच’ इतिहास को नहीं बदल सकता, लेकिन ‘लगभग सच’ इतिहास और भविष्य दोनों को बदल सकता है।

जब प्यादा वज़ीर बनने की राह पर निकलता है, तो वह केवल घर नहीं बदलता, वह सब कुछ बदल देता है।

About The Author

अनिमेष अनंत स्वतंत्र लेखक और उपन्यासकार हैं। मानवीय मनोविज्ञान की परतों को खोलना, रहस्यों को बुनना और जटिल कथा-संरचना तैयार करना उनकी लेखनी की मुख्य विशेषता है। ‘वज़ीर: मोहरा’ से पूर्व उनकी बहुप्रशंसित कृति ‘संदेश: उपन्यास एवं कहानी संग्रह’ प्रकाशित हो चुकी है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “वज़ीर: स्लेपनीर (Wazir: Sleipnir)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *