फिटर टूल्स
₹160.00
- By: अनीस
- ISBN: 9789376869077
- Price: 160/-
- Page: 52
- Size: 8×11
- Category: EDUCATION / General
- Language: Hindi
- Delivery Time: 07-09 Days
Description
About The Book
फिटर टूल्स पुस्तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में फिटर ट्रेड के प्रशिक्षर्थियों के लिए उपयोगी है। यह विभिन्न टूल्स के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करती है, जो फिटर वर्कशॉप में उपयोग किए जाते हैं।
फिटर टूल्स का उपयोग मेजरिंग , मार्किंग , कटिंग , होल्डिंग , फाइलिंग और फिनिशिंग के लिए किया जाता है। प्रत्येक फिटर प्रशिक्षर्थी को इन टूल्स के नाम, धातु उनके परामीटर्स, उपयोग और सही इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए।
फिटर ट्रेड में प्रयुक्त महत्वपूर्ण टूल्स में स्टील रूल, ट्राई स्क्वायर, स्क्राइबर, डिवाइडर, पंच, हथौड़ा, हैक्सॉ, फाइल, छैनी, बेंच वाइस, वर्नियर कैलिपर, माइक्रोमीटर, स्पैनर और स्क्रूड्राइवर शामिल हैं।
मेजरिंग टूल्स का उपयोग किसी भी जॉब के आयामों की माप लेने के लिए किया जाता है। मार्किंग टूल्स रेखाएँ बनाने और सही स्थान पर निशान लगाने में मदद करते हैं। कटिंग टूल्स अनावश्यक मटेरियल को हटाने में सहायक होते हैं। होल्डिंग टूल्स जॉब को स्थिर रखते हैं। फिनिशिंग टूल्स सतह को चिकना, सटीक और सही आकार देने में उपयोगी होते हैं।
यह पुस्तक प्रशिक्षर्थियों को फिटर टूल्स के बुनियादी कार्यों और उनके व्यावहारिक उपयोग को समझने में मदद करती है।
फिटर टूल्स का ज्ञान व्यावहारिक कौशल विकसित करने, कार्य में सटीकता बढ़ाने और वर्कशॉप के कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षर्थियों को अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में टूल्स की पहचान करने और उनका सही उपयोग करने का अभ्यास करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षर्थियों को टूल्स साफ रखने, उन्हें उचित स्थान पर व्यवस्थित रूप से रखने और कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की आदत विकसित करनी चाहिए।
फिटर टूल्स पुस्तक आईटीआई फिटर ट्रेड के प्रशिक्षर्थियों के लिए एक उपयोगी शिक्षण संसाधन है। यह फिटिंग कार्यों की मजबूत नींव तैयार करती है और प्रशिक्षर्थियों को उद्योगों, विनिर्माण इकाइयों, रखरखाव विभागों तथा इंजीनियरिंग वर्कशॉप में भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करती है।
About the Author
अनीस एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेशेवर, तकनीकी प्रशिक्षक हैं, जिन्हें तकनीकी शिक्षण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), में फिटर ट्रेड के प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी व्यावसायिक पृष्ठभूमि में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का अकादमिक ज्ञान और औद्योगिक कौशल विकास का व्यावहारिक अनुभव शामिल है।
उन्होंने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बी.टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान (एनoएसoटीoआईo), कानपुर से फिटर ट्रेड में सीआईटीएस प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनकी शैक्षणिक योग्यताएँ इंजीनियरिंग और कौशल विकास के क्षेत्र में उनकी मजबूत नींव को दर्शाती हैं।
उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता आधुनिक औद्योगिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझने में सहायक है।
एक तकनीकी प्रशिक्षक के रूप में, वे विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी शिक्षण पद्धति में तकनीकी दक्षता, वर्कशॉप अभ्यास, समस्या-समाधान क्षमता और वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों में इंजीनियरिंग सिद्धांतों के अनुप्रयोग पर विशेष जोर दिया जाता है।
वे निरंतर सीखने, नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करके विद्यार्थियों को व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास करते हैं।
उच्च शिक्षा, अनुसंधान अनुभव और तकनीकी शिक्षण विशेषज्ञता के समन्वय से अनीस कुशल तकनीशियनों और भावी इंजीनियरिंग पेशेवरों के विकास में योगदान दे रहे हैं।
उनका व्यावसायिक उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना और अकादमिक ज्ञान तथा औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना है।






Reviews
There are no reviews yet.